बलौदाबाजार-भाटापारा

यूक्रेन का दावा, पांच रूसी विमान-हेलीकॉप्टर मार गिराए : समाचार एजेंसी AFP

Spread the love

नई दिल्ली, 24 फरवरी। यूक्रेन पर रूसी हमलों के बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने पांच रूसी विमान-हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं. समाचार एजेंसी AFP ने इसकी जानकारी दी है. वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इसका खंडन किया गया है. रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस अपने सटीक हथियारों से नष्ट कर दिए हैं. रक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि रूसी सेना यूक्रेन के मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को सटीक हथियारों से नष्ट कर रही है. बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार की सुबह यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन की घोषणा कर दी है.

रूसी न्यूज एजेंसियों ने मंत्रालय की ओर से जारी बयान दिखाया, जिसमें कहा गया था कि ‘यूक्रेन का मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर, एयर डिफेंस फैसिलिटी, मिलिट्री एयरफील्ड्स और सशष्त्र सेनाओं के एविएशन को सटीक हथियारों से निष्क्रिय किया जा रहा है.’ (ndtv.com)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button