राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में दो दिनों में गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

रायपुर: पश्चिमी विक्षोभ ने इस बार रायपुर समेत मध्य इलाके को प्रभावित नहीं किया मगर उत्तरी हिस्से में अच्छी बारिश हुई। सिस्टम के कमजोर होने और हवा की दिशा में बदलाव होने की वजह से दो दिन न्यूनतम पारा में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। इसके बाद ठंडा-गर्म की स्थिति बनी रहेगी। अब कड़ाके की ठंड की वापसी की संभावना तनिक भी नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले चौबीस घंटे में कुसमी में 5 तथा मरवाही में चार सेमी. तक वर्षा हुई। इसके साथ ही उत्तरी हिस्से के कई स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर चलता रहा। रायपुर में बारिश के हालात तो नहीं रहे मगर बादल की वजह से रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया था। अब हवा की दिशा में बदलाव हो चुका है मगर बादल छाए हुए हैं। अनुमान है कि अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी उत्तर छत्तीसगढ़ में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दिन की अवधि बढ़ने लगी है अब जोरदार ठंड की वापसी होने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में कभी ठंडी तो कभी गर्मी वाली स्थिति बने रहने की संभावना है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button