राज्य समाचार

राजनांदगांव : यातायात सिपाही के साथ हाथापाई

राजनांदगांव, 12 फरवरी। यातायात विभाग के एक सिपाही के साथ शनिवार को हाथापाई का मामला सामने आया है। तीन अज्ञात युवकों ने स्थानीय पुराने रेस्ट हाऊस रोड स्थित एक निजी बैंक के सामने सिपाही की जमकर धुनाई कर दी और चाकू दिखाकर धौंस भी जमाया। इसके बाद जवान की मोटर साइकिल की चाबी लेकर आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस जवानों का एक दल मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई। उधर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें मुंह में गमछा ढंंककर युवक अपने साथियों के साथ जवान पर लगातार हाथ छोड़ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक यातायात जवान रूपेन्द्र वर्मा दोपहर को ड्यूटी के लिए तय स्थान पर जा रहा था। इसी बीच तीनो युवकों ने अपनी मोटर साइकिल से उसे ओवरटेक किया। इस बात पर यातायात जवान ने जब आपत्ति की तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं एक युवक ने चाकू दिखाया। जवान ने भी अपना बेल्ट निकालकर युवकों सबक सिखाने की कोशिश की, लेकिन सभी फरार हो गए। इस बीच जवान को अज्ञात युवकों द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button