राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को गिरेगा पारा

Spread the love

रायपुर: शुक्रवार से प्रदेश में एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अभी प्रदेश में उत्तर की हवा घूमकर आ रही है, जिसकी वजह से पारा बढ़ेगा और दो दिन बाद बादल-बारिश की संभावना बन रही है। अभी उत्तरी हिस्से में अधिक मध्य और दक्षिणी इलाके में हल्की ठंड का प्रभाव है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बलरामपुर में न्यूनतम तापमान का पारा 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं डूमरबहार का पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं रायपुर में भी न्यूनतम पारा सामान्य से कम है, जिसकी वजह से ठंड का मामूली प्रभाव नजर आ रहा है। अब प्रदेश में आने वाली उत्तरी हवा पूर्व से घूमकर आएगी जिसकी वजह से इसकी ठंडकता और शुष्कता कम रहेगी। अनुमान है कि दो दिन तापमान में वृद्धि होगी इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर सिस्टम बनेगा। इसके असर प्रदेश में दो दिशा से आने वाली हवा का मिलन होगा और बुधवार-गुरुवार को अधिकांश स्थानों में बादल छाएंगे और उत्तरी हिस्सों में बारिश भी होगी। दस फरवरी के बाद पुन: मौसम सामान्य होगा और तापमान में गिरावट आएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button