राज्य समाचार

जगदलपुर में 19 सौ किलो पैंगोलिन स्केल बरामद

रायपुर, 15 फरवरी| छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वन विभाग और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में वन्यप्राणी तस्करों से 19 सौ किलोग्राम पैंगोलिन स्केल बरामद किया गया है। इस मामले में एक गिरफ्तारी भी हुई है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि राज्य में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में जगदलपुर वन वृत्त के बस्तर वनमंडल अंतर्गत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, वन विभाग, कंजेरवेशन कोर सोसायटी तथा पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 19 सौ किलोग्राम पैंगोलिन स्केल बरामद किया है। साथ ही छह नग तेंदुआ नाखून तथा एक मोटर सायकल और एक बोलेरो वाहन को जब्त किए जाने सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वन्य प्राणियों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर विभाग द्वारा जांच की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वन्य प्राणियों के अवयवों की तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपी से की गई पूछताछ के जांच दौरान अपराधियों द्वारा बताये अनुसार दंतेवाड़ा के ग्राम कारली में चार स्टार कछुआ दंतेवाड़ा के वन विभाग टीम द्वारा अपराधी सहित पकड़े गए।

बताया गया है कि 11 फरवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर हाता ग्राऊण्ड जगदलपुर के समीप एक मोटर सायकिल सवारों से 17 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल जब्त किया गया था, उससे मिली जानकारी के बाद यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। (आईएएनएस)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button