राज्य एव शहर

कांग्रेस की विचार पदयात्रा 4 से कंडेल से, 10 को रायपुर में समापन

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 4 से 10 अक्टूबर तक गांधी पखवाड़ा मनाते हुए कंडेल (धमतरी) से एक विचार पदयात्रा निकाली जाएगी। 7 दिनों की इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य समेत कई विधायक शामिल होंगे। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह आमसभाएं आयोजित की जाएगी। अंत में गांधी मैदान रायपुर में एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि महात्मा गांधी 1920 में रायपुर से 73 किलोमीटर दूर स्थित कंडेल आए थे। उन्होंने वहां किसानों के नहर सत्याग्रह में हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को कंडेल में गांधी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। 5 अक्टूबर को विचार यात्रा छाती से शुरू होकर डांडेसरा कुरूद, कन्हारपुरी होते हुए भुसरेंगा गांव पहुंचेगी।
6 अक्टूबर को भुसरेंगा से यात्रा प्रारंभ होकर चोरभ_ी, बागदेही, भिंडरवानी, भखारा जाएगी। भखारा में गांधी प्रतिमा का अनावरण के साथ सभा रखी गई है। 7 अक्टूबर को यात्रा भखारा से, सुपेला, सिलतरा, सिलीडीह, 8 अक्टूबर को सिलीडीह से कानामुका, कचना, राखी मोड, खोरपा पहुंचेगी। 9 अक्टूबर को खोरपा से कोलर, छछानपैरी, मुजगहन, सेजबहार आएगी। 10 अक्टूबर को यात्रा सेजबहार से प्रारंभ होकर डुंडा, संतोषी नगर होते हुए यहां गांधी मैदान पहुंचेगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button