राज्य समाचार
लोकतंत्र बचाने भाजपा करेगी प्रदर्शन
रायपुर। 16 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन मोतीबाग के पास दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक करेगी। कांग्रेस सरकार ने नगरीय निकायों में प्रत्यक्ष चुनाव ना कराने का जो फैसला लेने वाली है, उसके विरोध में भाजपा यह धरना करने जा रही है। धरना के पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल सरकार के फैसले के खिलाफ राज्यपाल महोदया को एक ज्ञापन सौंपेगा व आग्रह करेगा कि वे इस अध्यादेश पर अपनी सहमति न प्रदान करें।
कांग्रेस सरकार अपनी विफलता से डरी हुई है, इस कारण जनता को सीधे अध्यक्ष व महापौर चुनने का अधिकार मतदाताओ से छीनना चाहती है जिसका हर स्तर पर विरोध करने का निर्णय भाजपा ने किया है। धरना प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपेगा।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
