राज्य समाचार

रायपुर : सीने और पीठ पर चाकू से वार कर युवक की हत्या

रायपुर । बुधवार की देर रात तेलीबांधा इलाके में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना राजधानी के विशाल नगर के पास की है जहां राहगीरों ने सुबह सड़क पर एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी देखकर तेलीबांधा पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान विक्रम कोपतानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना देर रात 3 से साढ़े 3 बजे के बीच की है।
विक्रम के पीठ और सीने पर चाकू से कई बार वार किए गए हैं जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। आस-पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक के साथ 3 लोग और थे, जिनसे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विक्रम, सुधीर नामक युवक के साथ घूम रहा था, वही हत्या के बाद से सुधीर और उसके दो साथी फरार हैं। तेलीबांधा पुलिस सुधीर और उसके दो साथियों को आरोपी मानकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button