राज्य समाचार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में रायगढ़ जिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

Spread the love

रायपुर। रायगढ़ जिले को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कलेक्टर यशवंत कुमार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले ने पिछले पांच वर्षाे में जन्म आधारित लिंगानुपात में देशभर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
वर्ष 2014-15 से वर्ष 2018-19 के मध्य जन्म आधारित लिंगानुपात में रायगढ़ जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत शासन द्वारा देशभर के पांच राज्यों एवं 10 चयनित जिलों को सम्मानित किया गया हैं, जिनमें से रायगढ़ एक है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button