16/04/2026

तेज रफ्तार ट्रक का कहर कांवरियों को रौंदा, दो की मौत एक घायल,एक गंभीर

धरसींवा। रावांभाठा रायपुर सिमगा रोड स्थित सोमनाथ मंदिर जा रहे कांवर यात्रा के जत्थे को एक ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को आखरी सोमवार होने के कारण रविवार रात को रावांभाठा रायपुर से सिमगा रोड स्थित सोमनाथ मंदिर में भोलेनाथ को जल चढ़ाने सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था निकला था।
तभी यात्रा में जा रहे कांवरियों को धरसींवा के पास रात्रि में करीब एक दो बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक रौदते हुए निकल गया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों का नाम मुकेश साहू उम्र 17 साल और जीत वर्मा उम्र 22 साल है। वहीं 58 वर्षीय लोकनाथ घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News