देश विदेश

पंजाब के पूर्व मंत्री पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू का अमृतसर में विरोध का अमृतसर में विरोध

अमृतसर। पंजाब के पूर्व निकाय मंत्री एवं कांग्रेस विधायक नवजोत सिद्धू का अब अपने ही हलके में विरोध शुरू हो गया है।
अमृतसर के बटाला रोड स्थित न्यू प्रीतनगर में मंगलवार को दर्जनों लोगों ने नवजोत सिद्धू व पार्षद जसविदर सिह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लोग इलाके में विकास कार्य न होने से नाराज हैं। यहां लगभग 250 के घर हैं। यहां की अधिकतर गलियां खराब हैं। रात को बिजली न होने के कारण कई बार चोरी भी हो चुकी है।
लोगों ने आरोप लगाया
लोगों ने आरोप लगाया कि उनके हलके में विधायक ने चुनाव जीतने के बाद आज तक मुंह नहीं दिखाया है, जबकि सिद्धू की धर्मपत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू लोगों से मिलकर कई बार विकास कराने के आश्वासन देकर चली गई हैं।
लोग हो रहे हैं परेशान
न्यू प्रीत नगर की ऊबड़-खाबड़ गलियों में रात के समय परेशान हो रहे लोगों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर अपने पार्षद जसविदर सिह के पास कई बार जा चुके हैं, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button