राज्य समाचार
सड़क हादसे में 11वीं बटालियन के एक जवान की मौत
जांजगीर-चांपा । सड़क हादसे में 11वीं बटालियन के एक जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लापरवाह बोलेरो चालक ने सड़क के किनारे खड़े जवान को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जवान के साथ-साथ अन्य लोग भी चपेट में आए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना पुटपुरा गांव की है। मृतक जवान का नाम प्रमोद वर्मा है जो बिलासपुर के सीपत का निवासी है। वह पुटपुरा गांव स्थित 11 वीं बटालियन का जवान था।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
