राज्य समाचार

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शहीद वीर नारायण सिंह और शहीदों की याद में किया पुष्प चक्र अर्पित

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नव मनोनीत राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज सुबह करीब 9:15 बजे रायपुर के जय स्तंभ चौक पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह की तस्वीर पर पुष्प चक्र अर्पित की। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के देश के प्रति अमूल्य योगदान का स्मरण किया। सुश्री उइके ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और उनके द्वारा किये गए अनुकरणीय कार्य से लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी। इस अवसर पर रायपुर जिले के कलेक्टर एस. भारतीदासन और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सुबह करीब 9:30 बजे व्ही.आई.पी. रोड स्थित राजीव स्मृति वन के शहीद वाटिका पहुंचकर शहीदों की याद में बनाये गए अमर जवान स्तंभ में पुष्प चक्र अर्पित की। उन्होंने यहां सुरक्षा बलों के शहीदों की नाम सूची के बोर्डों पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। उइके ने इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों को स्मरण करने यहां आई हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूत सदैव नई पीढ़ी को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button