राज्य समाचार
रायपुर कलेक्टर ने कार्यभार ग्रहण किया
रायपुर। एस भारतीदासन राजधानी रायपुर के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के कई शाखाओं का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि एस बसव राजू के तबादले के बाद से रायपुर कलेक्टर का पद खाली पड़ा था। भारती दासन अभी अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी थे। इस पद पर सीएम की हरी झंडी मिलते ही सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र भेज दासन को रिलीव करने की अनुमति मांगी थी, जो बुधवार को मिल गई और नियुक्ति कर दी गई। 2006 बैच के आईएएस अफसर दासन जांजगीर सूरजपुर में कलेक्टर रहे। तमिलनाडु के रहने वाले दासन नान और फूड विभाग में भी रहे हैं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now