करियर

जूनियर डॉक्टरों ने शुरू की हड़ताल, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, मरीज हो रहे परेशान

Spread the love

रायपुर। मेडिकल कॉलेज रायपुरके जूनियर डॉक्टर्स बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डॉक्टर्स ने इस संबंध में रायपुर मेडिकल कॉलेज के जुडा ने अधिकारियों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टर्स स्टाइपेंड की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 48 घंटे के भीतर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर करेंगे। उल्लेखनीय है कि मेकाहारा प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है और जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सा व्यवस्था में बाधा पड़ रही है।
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष की ओर से डॉ भगवती चंद्र वर्मा डीन को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि सालभर से पीजी रेजिडेंट्स स्टाइपंड को लेकर बात की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। छत्तीसगढ़ की तुलना में अन्य राज्यों में न केवल स्टाइपंड ज्यादा है, बल्कि सातवें वेतन आयोग के बराबर है। इस दौरान जूनियर डॉक्टर्स मेकाहारा में ओपीडी, ओटी, वार्ड सेवाओं से दूर रहेंगे। जूडा का कहना है कि, ‘बाकी राज्यों की तुलना में हमारे राज्य में स्टाइपंड काफी कम है । ‘ जूडा ने सातवें वेतन आयोग का भी हवाला दिया है। जूडा ने सुबह 8 बजे से ओपीडी, ओटी और वार्ड की सेवाएं बंद करते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। जूनियर डॉक्टर्स ने चेतावनी दी है कि, ‘अगर 48 घंटे में उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो इमरजेंसी सर्विस भी ठप कर दी जाएंगी । ‘

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button