राज्य समाचार

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 जून को

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 जून को सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की गई है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे । भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन 16 जून को सुबह 10 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ आ रहे है। डॉ. अनिल जैन बैठक में शामिल होने के बाद शाम को नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button