मनोरंजन

अनुराग कश्यप बोले- गैंग्स ऑफ वासेपुर से मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का कहना है कि 7 साल पहले जब ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ रिलीज हुई थी, तबसे उनकी जिंदगी बबार्द हो गई है।
कश्यप ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘आज से ठीक सात साल पहले मेरी जिंदगी बबार्द हो गई थी। तब से हर कोई चाहता है कि मैं बार-बार वही चीज करूं। जबकि मैं उस चाहत से दूर भागने का असफल प्रयास कर रहा हूं। खैर, उम्मीद करता हूं कि 2019 के अंत तक साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।’
असल जिंदगी की कहानी पर आधारित ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया था।
यह फिल्म झारखंड के धनबाद जिले में स्थित वासेपुर पर आधारित है, जिसमें मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पीयूष मिश्रा और रिचा चड्ढा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button