राज्य समाचार

एटीएम को उखाडऩे पहुंचा था ये शख्स, मुंबई में बैठे अधिकारी ने जब देखा लाइव तो किया गिरफ्तार

गंज पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

रायपुर. राजधानी पुलिस ने आधी रात एक सिरफिरे शख्स को गिरफ्तार किया है। युवक शहर के तेलघानी नाका स्थित पीएनबी एटीएम में लूट की योजना से पेचकस लेकर पहुंचा था। इधर मुंबई में बैठे अधिकारी युवक की हरकत को देखकर हैरान रह गए। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
मुंम्बई के अधिकारियों ने रायपुर ब्रांच मैनेजर को दी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार तेलघानी नाका स्थित चौक के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। यहां बीती देर रात आरोपी शख्स पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को उखाडऩे पेचकस लेकर पहुंचा था। यहां सीसीटीवी के सामने ही एटीएम में छेडख़ानी कर रहा था।
इधर मुंम्बई के अधिकारियों ने एटीएम से छेडख़ानी की हरकतों को देखने के बाद तुरंत इसकी सूचना रायपुर ब्रांच मैनेजर को दी। जिसके बाद गंज पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button