राज्य समाचार

रायपुर : देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा

रायपुर। कबीर नगर क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट को मां-बेटे मिलकर चला रहे थे। देह व्यापार के लिए रायपुर के बाद राजनांदगांव और दुर्ग शहर तक में वे जड़ें मजबूत कर चुके थे। तीन साल बाद पहली मर्तबा पुलिस के जाल में फंसे। जांच में अब यह भी मालूम हुआ है जिन युवतियों और महिलाओं का वे संदिग्ध कारोबार के लिए इस्तेमाल करते थे, दरअसल वे भी मां-बेटे की यातनाओं से परेशान थीं।
इनमें से ज्यादातर पति से परेशान रहने वाली महिलाएं हैं, जो अपने घर से अलग रहती थीं। पुलिस ने बताया है कि पति से अलग होकर अकेली रहने वाली युवतियों को मां-बेटे काम दिलाने के बहाने झांसे में लेकर देह व्यापार करने पर मजबूर करते थे। कइयों के साथ बहला-फूसलाकर उन्हें किसी से संबंध बनाने के लिए कहा।
इस बात को बाद में घर तक पहुंचा देने की धमकी देकर देह व्यापार की जड़ें मजबूत कीं। सीएसपी सिविल लाइन अभिषेक माहेश्वरी ने बड़े रैकेट के बारे में बताया। सीएसपी के मुताबिक देह व्यापार करने वाली महिला के साथ उसके बेटे को कबीर नगर से पकड़ा गया। कुछ दिनों पहले कबीर नगर में संदिग्ध कारोबार का पता चला था। तफ्तीश करते हुए पुलिस टीम रैकेट तक पहुंची। पति, बेटे की मौजूदगी में ही उसकी महिला अवैध कारोबार को अंजाम देने में लगी हुई थी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button