राज्य समाचार

गर्मी शुरू हुई नहीं, निगम ने पानी सप्लाई में कर दी कटौती

अब सुबह 6 से 9 बजे तक ही शहरवासियों को मिलेगा पानी, बिना सूचना कटौती होने पर रोष, कांग्रेस पार्षद दन विरोध की तैयारी में

Spread the love

बिलासपुर। पानी की बढ़ती किल्लत के मद्देनजर नगर निगम ने सोमवार से पानी सप्लाई में कटौती कर दी है। अब सुबह 6 से 9 बजे तक व शाम को 6 से 8 बजे तक पानी की सप्लाई होगी। हैरत की बात है कि निगम ने इसकी सूचना नागरिकों को देने की जहमत तक नहीं उठाई। लिहाजा पहले ही दिन शहरवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई कि पानी की किल्लत शुरू हो गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की आपूर्ति घट गई है। कई वार्डों में जरूरत के मुताबिक पानी नहीं पहुंच रहा। कई गलियों में तो कई दिनों से पानी ही नहीं आ रहा। पूरे शहर में नियमित रूप से सप्लाई हो, गर्मी में पानी की किल्लत से न जूझना पड़े। इस लिए अभी से कटौती शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रही है। गौरतलब है कि शहर में पानी से जुड़ी दो बड़ी योजनाएं फेल हो चुकी हैं। पहली जल आवर्धन योजना 12 साल पहले जब लागू हुई तब दावे किए गए थ्ो कि आने वाले 25 साल तक शहरवासियों को पानी की किल्लत नहीं झेलनी होगी। फिर वाटर हार्वेस्टिंग योजना लाई गई। अब इसका भी बुरा हाल है। सात साल में निगम अफसर इसे ठीक तरह से लागू नहीं करवा सके हैं, वहीं अभी
अमृत मिशन योजना का काम चल रहा है। 242 करोड़ रुपए की लागत से काम हो रहा है। निगम का दावा है कि यह एक साल में पूरा हो जाएगा, लेकिन जिस गति से यह काम चल रहा है, वह भी एक साल के अंदर पूरा होगा कि नहीं यह नहीं कह सकते। इधर निगम का तुगलकी फरमान जारी हो गया है। शहरवासियों के लिए बुरी खबर है कि पानी सुबह 6 से 9 बजे तक ही मिलेगा। यानी सप्लाई में 1 से डेढ़ घंटे की कटौती कर दी गई है। पहले पानी की आपूर्ति सुबह 6 से 1०.3० बजे तक होती थी। वह अब नहीं होगी। इसी तरह शाम को होने वाली जल आपूर्ति 6 से 9 बजे तक होती थी, उसमंे भी कटौती कर दी गई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button