राज्य समाचार

कोंडागांव : आठ लाख का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कोण्डागांव । जिले के केशकाल थाना पुलिस को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामियाबी मिली है। पुलिस ने 140 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी महिंद्रा एक्स जायलो से 140 किलो गांजा मध्यप्रदेश के मंडला ले जा रहे थे। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए अधिक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत साहू के मार्गदर्शन में 10 मार्च को नेशनल हाईवे-30 पर केशकाल थाना के सामने वाहनों की जांच की जा रही थी। इस जांच के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रही काले रंग की महिंद्रा एक्स जायलो एमपी 16 सी 4898 को रोक जांच किया गया।
जांच के चलते जायलो के पीछे और बीच सीट के नीचे भूरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में पैक किया हुआ 140 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया। जायलो में अवैध गांजा होने पर इसमें सवार सुरेश कुमार कुशराम (33) पिता अमरूसिंह कुशराम और राजू अहिरवार (35) पिता धीरज प्रसाद अहिरवार दोनों निवासी जिला मंडला मध्य प्रदेश दोनों को एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button