राज्य समाचार

बिलासपुर में एक ही रस्सी से लटके मिले मां-बेटे के शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर में मां-बेटे की लाश एक साथ फांसी पर लटकती मिली है। दोनों ने एक ही रस्सी को फंदा बनाकर आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार ग्राम कलारतराई में रहने वाली कृष्णा बाई मानिकपुरी (40) रोजी-मजदूरी करती थी। वह गांव में झाड़ू लगाती और बर्तन भी साफ करती थी। उसका बेटा अशोक दास (21) भी रोजी-मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह होने के बाद भी दोनों देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर पिता ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। कुछ देर बाद उनके पिता ने पड़ोसी बच्चे को बुलाकर रोशनदान से अंदर भेजा, तब मां-बेटे की लाश फंदे पर लटक रही थी।

कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि महिला व उसके बेटे के साथ पति भी रहता था। तीन सदस्यों के परिवार में पिता कोई काम नहीं करता था। बेटा कभी-कभार मजदूरी करने जाता था। वहीं उनकी मां अकेली परिवार चलाती थी। ऐसे में आशंका है कि आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे ने आत्महत्या की होगी।परिजनों के अनुसार, मृतक युवक के सीने में दर्द हुआ करता था और घर वालों ने लोन भी लिया हुआ था। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button