राष्ट्रीय खबरें

ट्विटर पर चौकीदार नरेंद्र मोदी के बाद अब ट्विटर पर हुए चौकीदार रमन सिंह, कई दिग्गजों ने भी बदला अपना नाम

Spread the love

रायपुर। रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया है। पीएम मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार रमन सिंह लगाने के साथ ही हैशटैग के साथ ट्वीट किया है ‘चौकीदार फिर से’। वहीं अमर अग्रवाल और बृजमोहन अग्रवाल ने भी ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है।
वहीं इन दिनों ‘मैं भी चौकीदार’ ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में है। बता दें, शनिवार को ही पीएम मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन की शुरुआत की थी।? जितने भी मंत्रियों ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लिखा है सभी ने ट्वीट कर अपने लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दी है। इसे उन्होंने ‘मैं भी चौकीदार और ‘चौकीदार फिर से हैशटैग के साथ पोस्ट किया है।

अन्य भाजपा नेताओं में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, शिवराज सिंह चौहान, पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी, संबित पात्रा, यशवंत सिंह के बेटे और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और मीनाक्षी लेखी शामिल हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button