राष्ट्रीय खबरें

महिला पत्रकार ने पीएम मोदी के कार्यक्रम पर उठाए सवाल, साइना नेहवाल ने किया पलटवार

बरखा दत्त के ट्वीट के जवाब में सायना नेहवाल ने लिखा, खेलो इंडिया ऐप की लॉन्चिंग यूथ पार्लियामेंट फेस्ट का हिस्सा था। जिसका मकसद युवाओं को सांस्कृतिक,भौगोलिक आर्थिक रूप से जोड़ना था। सभी को एकजुट करने के लिए इससे अच्छा समय क्या हो सकता है?
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल यूं तो अपने शानदार खेल के लिए जानी जाती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सवाल को लेकर सायना नेहवाल ने पत्रकार पर पलटवार किया जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई। दरअसल, पत्रकार बरखा दत्त ने पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किए गए खेलो इंडिया ऐप को लेकर टिप्पणी की थी। बुधवार को लॉन्च किए गए इस ऐप को लेकर पत्रकार बरखा दत्त ने लिखा, मुझे लगता है कि इस ऐप के लॉन्चिंग को टाल देना चाहिए था। हमारा एक जवान पाकिस्तान के कब्जे में हैं और सेना को छूट भी है लेकिन भारतीय सरकार की तरफ से संवेदनशीलता दिखाई जानी चाहिए और बातचीत जारी रखनी चाहिए।

बरखा के इस ट्वीट के जवाब में सायना नेहवाल ने लिखा, खेलो इंडिया ऐप की लॉन्चिंग यूथ पार्लियामेंट फेस्ट का हिस्सा थी। जिसका मकसद युवाओं को सांस्कृतिक,भौगोलिक आर्थिक रूप से जोड़ना था। सभी को एकजुट करने के लिए इससे अच्छा समय क्या हो सकता है।यह आलोचना अनावश्यक है। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अपनी तरह के पहले मोबाइल एप्लीकेशन ‘खेलो इंडिया एप’ को जारी किया जो कि देश में खेलों और फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने से संबंधित है।
इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के भारत में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और आने वाले वर्षों में देश को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के विजन को आगे बढ़ाना है। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, ‘‘भारत ने खेलों की दिशा में आज लंबी छलांग लगायी है। यह एप्लीकेशन देश में फिटनेस और खेल के पहलू के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इससे छोटी उम्र में प्रतिभा की पहचान करने और उसे निखारने में मदद मिलेगी।’’ सायन नेहवाल के इस ट्वीट का कई लोगों ने समर्थन किया है और बरखा दत्त के विरोध को निराधार बताया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button