बलौदाबाजार-भाटापारा

संयुक्त राष्ट्र की सबसे भ्रष्ट संस्था है यूनेस्को : निकी हेली

Spread the love

वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत का पद छोड़ रही निकी हेली ने संगठन की संस्था यूनेस्को पर सवाल खड़े किए हैं। निकी हेली ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सबसे भ्रष्ट संस्था यूनेस्को है। उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब एक दिन पहले ही अमेरिका और इजरायल ने यूनाइटेड नेशन्स एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन (यूनेस्को) को आधिकारिक रूप से छोड़ दिया है।

हेली ने कहा कि यूनेस्को सबसे भ्रष्ट और राजनीतिक रूप से पक्षपाती संस्था है। उन्होंने ट्वीट किया कि आज आधिकारिक रूप से अमेरिका ने इसे छोड़ दिया है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने अक्टूबर 2017 में यूनेस्को से हटने का नोटिस दिया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बताते चलें कि दिसंबर 2018 के दूसरे हफ्ते में निकी हेली ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं थी, लेकिन उन्होंने कहा था कि साउथ कैरोलिना की गर्वनर के रूप में छह साल का कार्यकाल बिताने के साथ ही आठ साल के व्यस्त जीवन के बाद वह कुछ अवकाश लेना चाहती हैं। 46 वर्षीय हेली ट्रंप प्रशासन में भारतीय मूल की वरिष्ठ अधिकारी थीं।

संयुक्त राष्ट्र में नियुक्ति से पहले वह साउथ कैरोलिना की गर्वनर थीं। जनवरी 2017 में ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने के चार दिन बाद ही हेली की संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्ति की पुष्टि हुई थी।

निकी हेली को रिपब्लिकन पार्टी में उभरती हुई नेता और 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का संभावित उम्मीदवार समझा जा रहा था। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया है कि वह 2020 में ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button