करियर

निजी स्कूल की दो बसें जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं

Spread the love

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के एक निजी स्कूल की दो बसों में गुरुवार को तड़के अचानक आग लग जाने से दोनों जलकर खाक हो गई। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा ने बताया कि रामानुजगंज के समीप पुरानडीह गांव स्थित एक निजी स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को दो स्कूली बसों में अचानक आग लग जाने की सूचना दी। स्कूल परिसर में खड़ी दोनों बसों में आगजनी के कारणों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। कोशिमा ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। रामानुजगंज पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button