राज्य एव शहर

रायपुर : तीन लाख रुपए सहित लापता हुए स्क्रैप कारोबारी की लाश मिली

रायपुर । मौदहापारा इलाके के स्क्रैप कारोबारी सिराज की टाटीबंध के पास तेंदुआ गांव में लाश मिली है। ये कारोबारी 3 लाख रुपए के साथ लापता हो गया था। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद सिराज सोमवार शाम 7 बजे से लापता हुआ था, पुलिस की टीमें दो दिन से सिराज की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद सिराज को रजा नाम के व्यक्ति ने बुलाया था।
रजा कबाड़ी का काम करता है। कबीरनगर का रहने वाला है, वो भी घर में नहीं है। उससे संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी। लाश मिलने के बाद पुलिस अब हत्यारों के तलाश में जुट गई है, वहीं मृतक की कॉल डिटेल भी पुलिस ने खंगालनी शुरु कर दी है, वहीं हत्या के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक जिस कारोबारी के पास मृतक के जाना बताया था उसे फोन लगाने पर भी उक्त कारोबारी ने पुलिस का फोन नहीं उठाया, वहीं परिजनों का आरोप है कि समय रहते पुलिस ने परिजनों की मदद नहीं की।
परिजनों का कहना है कि जब मृतक का फोन चालू था तब उसका लोकेशन ट्रेस करने का निवेदन किया गया लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने कोई भी लोकेशन ट्रेस नहीं किया। पुलिस को जिस जगह पर लाश मिली है, वहां से एक बड़ा हथौड़ा भी बरामद किया है।
ऐसी आशंका है कि इसी हथौड़े से मृतक के सर पर वार कर उसकी हत्या की गई हो। हालांकि पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button