मनोरंजन

अजय देवगन के साथ टोटल धमाल में नजर आएंगी हॉलीवुड स्टार

अजय देवगन हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल 'एक्ट्रेस' क्रिस्टल के साथ नजर आने वाले हैं

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्द ही फिल्म टोटल धमाल से दर्शकों के लिए हंसी का डोज देने आ रहे हैं। अजय ही यह फिल्म और भी मजेदार होने वाली है, क्योंकि इस फिल्म में हॉलीवुड से एक नई स्टारकास्ट की एंट्री हुई है। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।

इस फिल्म में अजय देवगन हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल ‘एक्ट्रेस’ क्रिस्टल के साथ नजर आने वाले हैं। क्रिस्टल एक मंकी है जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म हैंगओवर 2, जॉर्ज ऑफ द जंगल और नाइट एट द म्यूजियम में नजर आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में क्रिस्टल अहम रोल होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फिल्म के फर्स्ट लुक में अजय देवगन चश्‍मा पहने और कार्गो शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने गले में रुमाल डाला हुआ है। साथ ही क्रिस्टल अजय देवगन के कंधे पर बैठी हुई नजर आ रही है।

फिल्म टोटल धमाल में अजय और क्रिस्टल के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और पीतोबाश भी नजर आएंगे। हॉलीवुड की क्रिस्टल के जुड़ने से फिल्म को लेकर और भी सुगबुगाहट बढ़ गई है।

टोटल धमाल, फिल्म धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसकी दूसरी फिल्म डबल धमाल थी। माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की सुपरहिट जोड़ी 17 साल बाद एक बार पिर इस फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button