राष्ट्रीय खबरें

गुजरात : पूर्व बीजेपी विधायक की गोली मारकर हत्या

जयंती भानुशाली सयाजी नगरी ट्रेन से भुज से अहमदाबाद जा रहे थे

Spread the love

गुजरात बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबरों के मुताबिक अबडासा से विधायक रहे भानुशाली ट्रेन से भुज से अहमदाबाद जा रहे थे, रास्ते में बदमाशों ने एसी कोच में घुसकर भानुशाली पर फायरिंग की। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जयंती भानुशाली सयाजी नगरी ट्रेन से भुज से अहमदाबाद जा रहे थे कि ट्रेन के अंदर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि चलती ट्रेन में पूर्व विधायक का मर्डर कर दिया। गौरतलब है कि जयंती भानुशाली पर पिछले साल एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

खबरों के मुताबिक युवती ने आरोप लगाया था कि जयंती भानुशाली ने उसे अच्छे कॉलेज में प्रवेश दिलाने के बहाने उसके साथ कई बार बलात्कार किया है। इतना ही नहीं पीड़िता ने भानुशाली पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया था।

उस वक्त सूरत पुलिस ने जयंती भानुशाली को समन जारी किया था। जयंती भानुशाली के खिलाफ समन सीआरपीसी की धारा 160 के तहत जारी किया गया था। पीड़िता ने अपना बयान जज की मौजूदगी में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज कराया था।

आरोपों के बाद भानुशाली ने गुजरात बीजेपी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि पुलिस को दिया गया आवेदन मेरी छवि खराब करने की साजिश है, मेरे और मेरे परिवार के ऊपर लगाए गए आरोप आधारहीन हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button