राज्य समाचार

डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक पुनीत गुप्ता का तबादला

Spread the love

रायपुर। डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक एवं एकेडमिक इंचार्ज डॉ पुनीत गुप्ता का तबादला कर राज्य शासन ने उन्हें मेडिकल कालेज, रायपुर में ओएसडी के पद पर पदस्थ किया है। मेडिकल कालेज में अभी तक ओएसडी का पद नहीं था, लेकिन पहली बार इस तरह का पद बनाकर डॉ. पुनीत गुप्ता को पदस्स्थ किया गया है। उनकी जगह पर राजनांदगांंव मेडिकल कालेज के निश्चेतना विभाग के प्रोफेसर डाॅ. कमल किशोर सहारे को डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हास्पीटल का अधीक्षक बनाया गया है।
डॉ. पुनीत गुप्ता किडनी रोग विशेषज्ञ हैं। गरियाबंद जिले के ग्राम सुपेवेडा के मरीजों के चेकअप और इलाज के संबंध उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। वे कई बार वहां पर कैम्प कर चुके हैं। अभी सुपेवेडा में किडनी प्रभावित की संख्या नियंत्रण नहीं हुआ है। ज्ञात हो कि डॉ गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button