राजनीतीराज्य समाचार

भूपेश का कटाक्ष – 15 साल लड़वाने वाला फार्मूला अब काम नहीं आएगा 

हम हाईकोर्ट की बात का सम्मान करते हैं

रायपुर। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 साल तक आप जिस लड़वाने वाले फार्मूले को अपनाते रहे वह अब काम नहीं आएगा।

अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लगता है पूरा मंत्री मंडल कन्फ्यूज्ड है। सड़कों पर अलग-अलग तरह की बात सुनाई देती है। संसदीय सचिव के पदों को समाप्त करने इन्हीं कांग्रेस नेताओं ने हाईकोर्ट में जाकर याचिका लगाई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस के लोगों ने इन पदों को पैसे की बरबादी बताया था। अब मंत्री मोहम्मद अकबर कहते हैं संसदीय सचिव के पदों को पुन्रर्जीवित किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री इस बात का खंडन करते हैं। वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा-  हम हाईकोर्ट की बात का सम्मान करते हैं।

हाईकोर्ट ने कहा है संसदीय सचिव पद मंत्री के रूप में स्वीकार्य नहीं होगा। अकबर ने डॉ. रमन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप ही ने संसदीय सचिवों को अपने बंगले में शपथ दिलाई थी। शपथ का कोई प्रावधान ही नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 15 साल आप आपस में लड़वाने का जो काम करते रहे वह फार्मूला अब काम नहीं आएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button