राजनीतीराज्य समाचार

आखिर क्यों लुटा कारवां, इसकी करें चिंता : बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर। विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा में मची रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू, रामविचार नेताम, ननकीराम कंवर के बाद अब पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी संगठन पर सवाल खड़ा किया है।
रायपुर दक्षिण के कार्यकर्ता सम्मेलन में बृजमोहन ने इशारों-इशारों में सत्ता और संगठन के नेताओं पर निशाना साधा। बृजमोहन ने कहा, आखिर कारवां क्यों लुटा, इसकी तो समीक्षा करनी ही होगी। हम पराजित क्यों हुए, इस बात की भी चिंता करनी होगी। जब तक हम अपनी कमियों को नहीं ढूंढ लेंगे, आगे की जीत आसान नहीं होगी। अग्रवाल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में भी नहीं चूके।
पुजारी पार्क में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में चुनाव हारे हैं। हमारी सरकार चली गई, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी है। आज भी पूरे जोश खरोश के साथ वह चुनावी रण में उतरने के लिए तैयार है। हमारे कार्यकर्ताओं का पूरा दमखम लोकसभा चुनाव में नजर आ जाएगा। कुछ लोग कहते हैं कि हमारा कारवां लुट गया है। मैं कहता हूं कि रायपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण विधानसभा जीतकर अपने क्षेत्र को लूटने से बचा लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के उस बयान पर भी बृजमोहन निशाना साधने में नहीं चूके, जिसमें कौशिक ने कहा था कि कार्यकर्ताओं ने काम नहीं किया, इसलिए पार्टी को हार मिली। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पार्टी के झंडे की आन, बान, शान के लिए काम करता है। बृजमोहन ने कहा कि रायपुर दक्षिण सहित प्रदेश की 15 सीटों पर जीत मिली है।
75 विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता चिंता न करें, उनके हितों के लिए बृजमोहन खड़ा रहेगा। विपक्ष में 12 साल काम करने का अनुभव मेरे पास है। उस वक्त भी रायपुर शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उस दौर में दिग्विजय सरकार की जड़ें हिला कर रख दी थी। आज भी लोकहित के लिए सरकार से टकराना पड़े तो टकराएंगे।
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 6809 मतों से लाखे नगर भाजपा मंडल ने लीड दिलाई है। इस लीड पर पार्टी ने एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया है। इसी प्रकार सबसे ज्यादा लीड दिलाने वाले कुशालपुर वार्ड संगठन को 50 हजार तथा बूथ नंबर 23 अरविंद दीक्षित वार्ड को 25 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button