बलौदाबाजार-भाटापारा

नेपाल में भारत की नई करेंसी गुरुवार से प्रतिबंधित, जाने वजह

भारत की नई करेंसी नेपाल में गैरकानूनी घोषित कर दी गई है शुक्रवार से नेपाल में 2000, 500 और 200 के नए नोट 13 दिसंबर से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इन्हें लेकर नेपाल जाना, अपने पास रखना और इन नोटों के बदले सामान देना गैरकानूनी होगा। नेपाल के संचार और सूचना मंत्री गोकुल प्रसाद बास्कोटा ने गुरुवार देर रात इसकी पुष्टि की है। इस फैसले का असर नेपाल के पर्यटन पर पड़ेगा। भारतीय पर्यटकों को भी इससे काफी असुविधा होगी।
नेपालसरकार ने अभी तक भारत में नोटबंदी के बाद जारी हुई नई करेंसी को मान्यता तो नहीं दी थी पर उसे गैरकानूनी भी नहीं घोषित किया था। इससे नेपाल के बाजार में यह नोट चल रहे थे। अब नेपाल सरकार ने नई भारतीय करेंसी को गैरकानूनी घोषित करते हुए इनका प्रचलन पूरी तरह बंद कराने का फैसला किया है। अब भारतीयों को नेपाल में इस्तेमाल के लिए 100-50 या अन्य छोटे नोट ले जाने होंगे। या फिर उन्हें नेपाल बॉर्डर पर ही नए भारतीय नोटों को नेपाल की करेंसी से बदलना होगा।
नेपाल के संचार व सूचना मंत्री गोकुल प्रसाद बास्कोटा ने कहा- नेपाल में आर्थिक अपराध और हवाला कारोबार पर रोक के लिए यह पहल की गई हैे। शुक्रवार से दो सौ, पांच सौ और दो हजार रुपये के भारतीय नोट नेपाल में गैरकानूनी हो जाएंगे। भारत से इन नोटों को लाना, पास में रखना, खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल करना कानूनन अपराध माना जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव नेपाल के पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा, लेकिन देशहित में यह फैसला जरूरी था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button