राज्य समाचार
भूपेश के पड़ोसी रहेंगे डॉ. रमन
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को वह बंगला मिला है जहां पूर्व पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर रहा करते थे। यह बंगला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले से चंद कदमों की दूरी पर है।
ज्ञात हो कि डॉ. रमन सिंह को जेड सूरक्षा मिली हुई है। सूत्रों के मुताबिक डॉ. रमन पूर्व मंत्री राजेश मूणत वाला बंगला चाह रहे थे, लेकिन सूरक्षा के लिहाज से उन्हें मुख्यमंत्री निवास के पास वाला बंगला आवंटित करना मुनासिब समझा गया।
डॉ. रमन सिंह ने अभी पुराना बंगला खाली नहीं किया है। चंद कदमों पर ही नया बंगला मिलने पर उन्हें शिफ्टिंग में भी सहूलियत होगी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now