राज्य एव शहर

कांग्रेस ने न्याय यात्रा के माध्यम से जनता को उनके हक के लिए जागरूक किया: पायलट

राजधानी में विशाल आमसभा के साथ छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा का 6वें दिन सड्डू से निकलकर राजधानी के गांधी मैदान में भव्य समापन हुआ, जहां एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया, जिसमें कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी ने इस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता को उनके हक के लिए जागरूक किया है और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया है। भाजपा सरकार की कुशासन और अनियमितताएं अब छिप नहीं सकतीं।”

दीपक बैज ने दी चुनौती
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वे अपने कुशासन पर सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हों। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। यह न्याय यात्रा जनता की आवाज है और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता।”

न्याय यात्रा का विराम, समापन नहीं
बैज ने कहा, “न्याय यात्रा का यह समापन नहीं है, बल्कि एक विराम है। आने वाले समय में और बड़ी यात्रा निकलेगी, जो छत्तीसगढ़ के हर कोने तक जाएगी।”

सभा में सचिन पायलट, डॉ. चरणदास महंत, भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनता के मुद्दों को उठाया। सभा में उपस्थित लोगों की भारी भीड़ ने कांग्रेस की इस पहल को व्यापक समर्थन दिया।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा, “राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हर दिन चोरी, हत्या, बलात्कार और डकैती की घटनाएं हो रही हैं। जनता सुरक्षित नहीं है और सरकार केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है।”

सभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार केवल सत्ता के नशे में जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया, जबकि स्वागत भाषण गिरीश दुबे और आभार प्रदर्शन रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने किया।

 

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button