राजनीतीराज्य समाचार

बिग ब्रेकिंग : भूपेश छत्तीसगढ़ के नये सीएम

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश बघेल के नाम पर मुहर लगा दी। बघेल 17 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ राज्यपाल आनंदी बेन दिलाएंगी।
उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल अविभाजित मध्यप्रदेश के समय ही कांग्रेस के एक बड़े नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। हर बार पाटन उनका चुनावी क्षेत्र रहा। दिग्विजय सिंह जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने बघेल को अपने मंत्री मंडल में शामिल किया था।
सन 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया और यहां कांग्रेस की सरकार बनी बघेल को राजस्व मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। 2003 का चुनाव वे जीते तब कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में आ चुकी थी। 2003 में उन्हें कांग्रेस विधायक दल का उप नेता बनाया गया।
2008 का चुनाव वे हार गए। 2013 के चुनाव में जीतने में सफल रहे। 2013 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी। उसी दरम्यान भूपेश बघेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व मिला। बघेल ने लगातार 5 वर्षों तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने का एक रिकॉर्ड बना दिया।
2003 से 2013 के बीच कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जिस तरह कमजोर हालत में रही उसे वापस मजबूत स्थिति में पहुंचाने पार्टी अध्यक्ष के रूप में भूपेश की अहम भूमिका रही। पिछले 5 वर्षों में उनके नेतृत्व में पार्टी ने सरकार के खिलाफ कितनी ही बार सड़क की लड़ाई लड़ी।
माना यही जाता है कि बघेल के अथक प्रयासों के कारण ही आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सरकार बनाने का सपना पूरा हुआ है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button