राष्ट्रीय खबरें

जम्मू-कश्मीर: पूंछ में बस खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत

Spread the love

जम्मू-कश्मीर की पूंछ जिले में शनिवार को एक बस के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस नंबर JK02W0445 लोरान से पूंछ की तरफ जा रही थी और इसी बीच पलेरा के पास यह हादसा हुआ। पलेरा पूंछ से करीब 30 किलोमीटर दूर है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस ड्राइवर का संतुलन खो गया और वह बस नहीं संभाल पाया जिसके बाद बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।
इस हादसे में सभी घायलों को मंडी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button