राज्य समाचार
सुकमा में ईनामी नक्सली गिरफ्तार
सुकमा। पुसपाल थाना क्षेत्र के जांगरपाल में आज एक ईनामी नक्सली पकड़ा गया। जांगरपाल में आज साप्ताहिक बाजार था। वहां पर मौजूद पुलिस की टीम को एक युवक पर संदेह हुआ। पुलिस ने पूछताछ करना चाहा तो वो भागने लगा। पीछा करके पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही। पुलिस के मुताबिक दबावपूर्वक पूछताछ करने पर वह एक लाख का ईनामी नक्सली निकला। ग्राम मुंडवाल में पुलिस टीम पर जो फायरिंग हुई थी उसमें यह नक्सली शामिल था। गिरफ्तार नक्सली का नाम माड़वी कोसा है। उम्र 20 वर्ष है। गिरफ्तारी में जिला पुलिस बल एवं डीआरजी टीम की संयुक्त भूमिका रही है। माड़वी कोसा को तत्काल न्यायालय में पेश किया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now