07/04/2026

बीजापुर मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद…

0

कांकेर में भी 4 नक्सली ढेर

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बीजापुर-दंतेवाड़ा सरहदी क्षेत्र में गुरुवार को जवानों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गये। वहीं, एक जवान शहीद हो गये। मारे गये नक्सलियों के शवों को जवानों ने बरामद कर लिया है। इधर, कांकेर में भी जवानों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर है कि चार माओवादियों को जवानों ने मार गिराया है।

दरअसल, आज सुबह बीजापुर पुलिस को गंगालूर क्षेत्र में भारी संख्या में माओवादियों के होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। जवानों को जंगल में आते देख सुबह सात बजे माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग चली। बताया जा रहा है कि अब मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस अभियान में एक जवान शहीद हो गये। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया हैं।

मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान शहीद हो गये। मौके पर सर्चिंग जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान खत्म होने के बाद पुलिस के द्वारा मीडिया को दी जाएगी।

कांकेर में भी मुठभेड़
दरअसल, कांकेर-नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई। सर्चिंग के दौरान आज सुबह कांकेर-नारायणपुर सरहदी क्षेत्र मे डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ मे 4 माओवादियों का शव व आटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। रुक रुक कर फायरिंग अभी भी जारी है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News