राज्य समाचार
जिले में अब तक 118.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
दुर्ग। जिले में 01 जून से 06 जुलाई तक 118.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 229 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 61.4 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 84.1 मिमी, तहसील धमधा में 65.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 102.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 167.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 06 जुलाई को तहसील दुर्ग में 2.8 मिमी, तहसील धमधा में 1.2 मिमी एवं तहसील भिलाई 3 में 7.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Live Cricket Info
