राज्य समाचार

कल प्रदेश के 1 लाख 80 हजार संविदा कर्मचारियों ने भी एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

25.08.22| छत्तीसगढ़ में करीब पांच लाख कर्मचारी पिछले तीन दिन से DA और HRA की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। वहीं, अब शुक्रवार को प्रदेश के 1 लाख 80 हजार संविदा कर्मचारियों ने भी एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर बिलासपुर में CMHO से मिलकर हड़ताल पर जाने जानकारी दी है। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही वैक्सीनेशन भी ठप रहेगा। दूसरे विभागों के काम-काज पर भी असर पड़ेगा।

सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने बताया कि आम जन ने भी उनके सत्याग्रह का समर्थन किया है। हम अपनी व्यथा उनके समक्ष रख रहे हैं और साथ ही उन्हें यह भी बता रहे हैं कि हमारा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं है कि आम जनता अपने सरकारी कामों को लेकर परेशान हो। हम अपना काम करते रहेंगे। लेकिन, अपने प्रतिरोध का स्वर भी उठाते रहेंगे। अपने साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को सिर झुकाकर स्वीकार नहीं करेंगे। हम सरकार को बताते रहेंगे कि हम नियमित नहीं तो तुम भी नियमित नहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने बताया कि सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए हमारे सत्याग्रह का चौथा दिन था। शुक्रवार को सत्याग्रह का अंतिम दिन है और इस दिन पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में स्थानीय संविदाकर्मी एक दिन का अवकाश लेकर तिरंगा रैली निकालेंगे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, विधायकों और सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। एक माह तक सरकार का रुख देखने के बाद प्रदेश भर के संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन आंदोलन की राह पर मजबूर होंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button