June 21, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
ऑपरेशन सिंधु: 290 भारतीयों को लेकर वापस लौटी तीसरी स्पेशल फ्लाइटप्रधानमंत्री ने विशाखपत्तनम में 3 लाख लोगों संग किया योगबारिश के बीच उफनती नदी में चार लोग बहेवंचितों तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं : सांसदतेंदूपत्ता संग्रहण में 31.45 करोड़ का भुगतान, ग्रामीणों को मिला सहाराअवैध रूप से भंडारित सागौन लकड़ी जप्तसांस्कृतिक कला को बढ़ावा आज शाम कोरबा शहर मंत्र मुग्ध होगा सांस्कृतिक संगीत से : सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया योग, कहा- योग मानवता को भारत का अमूल्य उपहारमैनपाट क्षेत्र के ढोंढागांव में मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटी सहित चार लोग बह गएकोरबा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़

निगम भिलाई में महिला उत्पीड़न की कार्यशाला आयोजित की गई

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सभागार में महिला उत्पीड़न की कार्यशाला आयोजित की गई। निगम भिलाई से सुश्री दिप्ती साहू की अध्यक्षता में परियोजना कार्यालय भिलाई की परियोजना अधिकारी श्रीमती रचयिता नायडू, महिला एवं बाल विकास जिला दुर्ग की अधिकारी श्रीमती प्रीति बाला, अधिवक्ता उमा साहू की उपस्थिति में कार्यशाला आयोजित की गई।

उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा महिलाओ की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं उन्हे बताया गया कि किस प्रकार से अपनी शिकायतो का निराकरण किया जा सकता है। नगर निगम भिलाई में शासन के निर्देशानुसार महिला उत्पीड़न की समस्या के रोकथाम हेतु गठित समिति बनाया गया है। कार्यशाला में महिलाओ को उनके साथ कार्य स्थल पर होने वाले दुव्र्यवहार और शोषण के विरूद्व आवाज उठाने के बारे में बताया गया। जिसमें शासन द्वारा जारी अधिनियम एवं धारा के तहत महिलाओ को हमने अधिकार एवं शोषण से किस प्रकार से लड़ा जा सकता है समझाया गया।

कार्यशाला में 70 से 80 महिलाओ ने अपनी उपस्थिति दिये। जिन्हे एक एक कर सभी समस्याओ एवं कानून के नियमो की जानकारी प्रदान की गई एवं उनसे सवाल जवाब भी किये। उपस्थित सभी महिलाओ ने एक एक कर अपनी समस्याओ की जानकारी दिये। कार्यशाला में एनजीओ के अध्यक्ष शानू मोहनन, आंतरिक शिक्षा समिति की सचिव श्रीमती रीता चतुर्वेदी, अन्य पदाधिकारीगण एवं निगम की महिला शामिल थी।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close