राज्य समाचार

बारिश और आंधी, दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत

दबने के घंटे भर बाद काफी मशक्कत से निकाला गया मजदूरों को

Spread the love

धमतरी. जिले में बुधवार शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल चल रहा है। तेज आंधी से 50 से अधिक पेड़ गिर गए हैं और 30 से अधिक बिजली के पोल उखड़ गए हैं।
बुधवार शाम सवा पांच बजे के करीब अचानक मौसम का मिजा बदलने लगा और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान एक किराना भंडार में काम करने वाले पोटियाडीह निवासी केशव (41), श्यामतराई निवासी ईश्वर (37) और पदम (32) तीनों बारिश से बचने के लिए पास के 15 फीट ऊंची दीवार के किनारे जाकर खड़े हो गए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे अर्जुनी निवासी नोहर (42) भी वहीं जाकर खड़ा हो गया। अचानक दीवार भरभराकर गिरी और केशव, ईश्वर, पदम व नोहर दब गए। करीब घंटेभर की मशक्कत बाद सभी को बाहर निकाला गया। दीवार में दबने से केशव, ईश्वर और पदम की मौत हो गई जबकि नोहर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button