राज्य समाचार

पुराने ढर्रे पर काम करना छोड़े, टारगेट पूरा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

पर्यटन मंत्री द्वारा पर्यटन मंडल मुख्यालय का निरीक्षण

Spread the love

रायपुर। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने द्वारा पर्यटन मंडल कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मंडल के अफसरों और कर्मचारियों को साफ शब्दों में कहा कि पुराने ढर्रे में काम करना छोड़ दें, अब मनमानी नहीं चलेगी। मैं आप सभी को काम करने का टारगेट आज दे रहा हूं। अगली बार जब आउंगा तो टारगेट पूरा नहीं करने वालों पर सीधे कार्रवाई कर निलंबित करुंगा।
मंत्री ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी पर्यटन स्स्थलों को लेकर पूरी जानकारी एक जगह पर मिले ऐसी व्यवस्स्था करें। लोगों को आने-जाने और सड़क और अन्य सुविधा यहां तक पहुंचने का मिलना चाहिए। अगर इस कार्यो को लेकर पैसों की आवश्यकता हो तो मुझे बताएं। मैं इसे पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि आप अपना टारगेट पूरा करें। अगली बार फिर आकर मैं इसकी जानकारी लुंगा िजनका टारगेट पूरा नहीं होगा वे सीधे निलंबित होंगे।
उन्होंने उक्त निरीक्षण में कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों से उनके कार्य और विभागों से जुड़ी हुई जानकारी और कार्य विवरण मांगा गया | पर्यटन मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए की पर्यटन मंडल में पत्राचार हेतु उपयोग में लाये जाने वाले लिफाफों में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का चित्र छोटे आकार में छपाये जाये ताकि उनका प्रसार-प्रचार हो सके एवं व्यय भार भी ज्यादा न हो | प्लानिंग सेक्शन में भी मंत्री जी द्वारा विकास हेतु भविष्य में होने वाले निर्माण कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी ली गई | पर्यटन मंत्री द्वारा माना-तूता में स्थित 100 एकड़ ज़मीन पर पीपीपी मॉडल से एम्यूज़मेंट पार्क के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए |
पर्यटन मंत्री द्वारा छतीसगढ़ के पर्यटन मंडल को दिए गए निर्देश
एग्रीकल्चर कॉलेज के पास उपलब्ध 5 एकड़ की ज़मीन पर पर्यटन मंडल हेतु कम्पोजिट बिल्डिंग बनाने के लिए प्रारूप तैयार करने को कहा गया है | पर्यटन मंडल के पूरे सेटअप को नए सिरे से पुन: निर्माण किया जावे | कार्य के हिसाब से कर्मचारियों की नियुक्ति पर विशेष निर्देश दिए गए | पीपीपी.मॉडल के अनुसार शेष 9 मॉडलों {13 में 4 का संचालन निजी क्षत्रों द्वारा किया जा रहा है। के संचालन हेतु टेंडर एवं उनकी शर्तें जारी कर, आवश्यक रूप से टेंडर की शर्तों से उन्हें अवगत कराये जाने के निर्देश दिए गए | पर्यटन स्थलों के निर्माण कार्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का किये जाने के सख्त निर्देश पर्यटन मंत्री द्वारा दिए गए जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके | मंडल कार्यालय में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वो अपना कार्य पूरी कर्तव्यनिष्ठा से करें और ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाना सुनिश्चित है | अगर डायरेक्टर के द्वारा उनपर कार्यवाही न हुई तो पर्यटन मंत्री द्वारा स्वयं उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी | इन सबके साथ पर्यटन मंडल की समीक्षा के लिए मंत्री कार्यालय द्वारा एक अधिकारी की नियुक्ति भी की जाएगी जो सभी कार्यों का निरीक्षण करेगा और डायरेक्टर महोदय के साथ कार्य स्थलों का दौरा भी करेगा |

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button