राज्य समाचार

सरकारी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

विद्युत मंडल में जेई नेहा महंत और 10 माह के बच्चे ने दम तोड़ा

Spread the love

जांजगीर। जांजगीर चांपा के डभरा के भदरी चौक के पास कैप्सूल वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार ढ़ी, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में 2 महिला और एक 10 माह के बच्चे ने खरसिया हॉस्पिटल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक महिला सक्ती विद्युत मंडल में जेई थी हादसे में उसके 10 माह के बच्चे के साथ एक अन्य महिला की भी मौत हो गई। घायलों को खरसिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से 5 गंभीर घायलों को रायगढ़ रेफर किया गया है।
वहीं मौके से फरार वाहन को खरसिया थाना में पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है बोलेरों में सवार परिवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर सक्ती के सोंठी गांव वापस लौट रहा था। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो शासकीय वाहन है, वहीं बताया जा रहा है कि जांजगीर में पदस्थ कृषि वैज्ञानिक केडी महंत का परिवार, शादी कार्यक्रम हेतु कुधरी गांव गया हुआ था। लौटते वक्त, डभरा के भदरी चौक के पास यह घटना हुई। इस घटना में सक्ती में विद्युत मण्डल में पदस्थ महिला जेई नेहा महंत एवं उसके 10 माह के बेटे तन्मय महंत सहित 1 अन्य महिला की मौत हो गई। वहीं टक्कर मारकर भाग रहे कैप्सूल वाहन चालक को हिरासत में लेकर जब्त कर लिया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button