राज्य समाचार
इलाज कराने पहुंचे युवक को डॉक्टर ने पीटा, परिजनों के हंगामे के बाद FIR…
बेमेतरा । बेमेतरा जिले में इलाज कराने गए युवक की डॉक्टर ने पिटाई कर दी। कुत्ते के काटने के बाद युवक अपना इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचा था। जहां पर डॉक्टर ने इलाज के बदले युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामला खम्हरिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कृष्ण कुमार पटेल ने थाना पहुंचकर डॉक्टर अजीत नायक के खिलाफ शिकायत की। वहीं देर रात डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। काफी हंगामें के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info