राज्य समाचार
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष होंगे चरणदास महंत
रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इस संबंध में AICC ने प्रेस रिलीज जारी किया है। आपको बता दें कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि भूपेश बघेल और उमेश पटेल नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन आज AICC में चरण दास महंत के नाम पर मुहर लग गई है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने पर काम शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनावों की आहट के बीच पार्टी तमाम संगठनात्मक सुधारों और नियुक्तियों को भर देना चाहती है। इसी बीच पार्टी ने आज अपने नेता प्रतिपक्ष का ऐलान कर दिया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
