राज्य समाचार

भूपेश ने की सोनिया से मुलाकात, सिंहदेव साथ

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की सोनिया से मुलाकात, सिंहदेव साथ ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। श्री बघेल ने उन्हें प्रदेश के राजनीतिक हालातों की जानकारी दी। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी दिया।
श्री बघेल के साथ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी थे। श्रीमती गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भूपेश बघेल ने अन्य पार्टी नेताओं के साथ उनसे मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक श्रीमती गांधी ने उनसे प्रदेश में चल रही सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में सरकार बनने के बाद किसान हित में लिए गए फैसलों के बारे में विस्तार से बताया। यह भी बताया कि पहली बार किसानों की कर्जमाफी की गई है। साथ ही साथ प्रतिक्विंटल 25 सौ रुपये की दर से धान खरीदी की गई है। इसके अलावा पार्टी गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया। उन्हें छत्तीसगढ़ आने का भी न्योता दिया। प्रदेश के नेताओं ने बाद में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा से भी उनके कक्ष जाकर मुलाकात की।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button