राज्य समाचार

मनेन्द्रगढ़ में फसल कटाई प्रयोग और मिनीकिट वितरण

एमसीबी। विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में 24 अक्टूबर को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजनान्तर्गत भारत सरकार के दलहन विकास निदेशालय से आए डॉ. आर. एन. अहिरवार द्वारा जीसीईएस ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अन्य विभागीय योजनाओं के अंतर्गत प्रदर्शन फसलों की स्थिति का निरीक्षण भी किया गया।

ग्राम मोरगा में जीसीईएस ऐप का उपयोग कर फसल कटाई प्रयोग कराया गया, जिसमें ग्राम के चयनित कृषकों को मसूर मिनीकिट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कृषि विभाग अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें अनुविभागीय कृषि अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार कुर्रे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रवि गुप्ता, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रहमत उल्ला काजी शामिल थे। साथ ही राजस्व विभाग से राम सिंह, राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी भी उपस्थित रहे ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button