राज्य समाचार

गोल्ड जीतकर पुनू राम प्रधान के प्रथम आगमन गुरूवार को होगा भव्य स्वागत

कांकेर ।  इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चौंपियनशिप मलेशिया में आयोजित जिसमें पुनू राम प्रधान ने 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल तथा 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इन्होने देश, प्रदेश, जिला, ग्राम सहित, समाज का नाम गौरवान्वित किया है। ये केवल खेल के क्षेत्र में ही अपितु शिक्षा, कला, सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उपलब्धि हासिल किया है। इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के विजेता होने पर सभी को गर्व है इनके स्वागत की तैयारी शुभचिंतकों ने प्रारम्भ कर दिया है।

हल्बा समाज के प्रकाश दिवान एवं प्रशांत देहारी ने चर्चा में बताया कि प्रधान जी का स्वाभाव मृदुभाषी रहा है वें सभी क्षेत्रों में परचम लहरा रहें है, उनके गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतने से बहुत हर्ष हो रहा है, यह एक गौरव की बात है। विजेता बनने के बाद प्रथम कांकेर आगमन एवं स्वदेश वापसी पर उनका समाज एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत, बाइक रैली एवं विजय जुलूस किया जाना है। प्रधान जी का 17अक्टुबर दिन गुरूवार समय पूर्वाहन 11ः00 से सुखदेव पातर चौक कल्ब के सामने तिराहा में होगा जहां उनका स्वागत स्तकार किया जाना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समाज द्वारा सुखदेव पातर चौक से विजय जुलूस निकाला जायेगा जो मुख्य मार्ग होते हुए पुराना बस स्टैण्ड, नया बस स्टैण्ड, ज्ञानी चौक से होते हुए वापस होकर कलेक्ट्रड परिसर में श्रीमान कलेक्टर महोदय से भेट मुलाकात कर मुख्य मार्ग होते हुए गुण्डाधुर चौक, माकड़ी चौक होकर गृहग्राम बारदेवरी पहंुचेगे। उक्त अवसर पर अधिक से अधिक प्रियजनों की उपस्थिति की अपिल किया गया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button